silli(ranchi) प्रखंड के कुलसुद गांव में रविवार को 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा क्षेत्र के हर गांव में बिजली समेत सारी मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हर समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव तत्पर है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रह रहे थे। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक सुदेश कुमार महतो स से किया। जिसके बाद विधायक के पहल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस मौके दिनेश मंडल बानेश्वर अहिर, बुद्धेश्वर अहिर, पुसुआ मंडल, भुनेश्वर मंडल, शोनु देशमुख महिला समुह के दीदी एवं ग्रामीण उपस्थित।
कुलसूद में जिप उपाध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.