silli(ranchi) प्रखंड के कलवाडीह मुस्लिम टोला में बुधवार को 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उदघाटन मुख्य अतिथि पुर्व जिप सदस्य सुशील महतो व आजसू पार्टी क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो ने फीता काटकर किया गया। मौके पर सुशील महतो ने कहा कि विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा क्षेत्र के हर गांव में बिजली समेत सारी मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हर समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव तत्पर है। ज्ञात हो कि पिछले 7 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रह रहे थे। जिसके बाद स्थानीय विधायक के पहल कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस मौके पर मुखिया लालू उरांव, मोहम्मद चांद, शिशुपाल, मो मंजर, कमरुद्दीन, मास्टर अयुब, सरवर राजा, अनवर, सुभाष समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक के पहल पर ट्रांसफार्मर लगा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.