 |
| आदर्श शिष्य सुदेश महतो को गुरूजनों ने किया सम्मान |
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) गूंज परिवार कि ओर से बुधवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक
सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के कुल 2900 शिक्षकों को सम्मानित किया। विधायक ने प्रत्येक शिक्षकों को मंच पर अपने हाथों उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिल्ली विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों में सभी गुरुजन अपनी महती भूमिका अदा करें। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विभिन्न आयामों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के विकास को सुदृढ़ करने का ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे यह क्षेत्र पूरे राज्य में उदाहरण पेश करे। इन्हीं प्रयासों के तहत छात्रों के लिए हाई स्कूलों में प्रोफेशनल्स द्वारा स्मार्ट क्लासेज शुरू किया गया है और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने निश्चय और अभियान के तहत स्टूडेंट्स एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा अभी सोनाहातू से शुरू हुई है। आने वाले दिनों में यह निःशुल्क बस सेवा सिल्ली, राहे और जोन्हा से भी चलेगी। मंच का संचालन गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व डीडीसी डोमन सिंह मुण्डा, रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ देवशरण भगत, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, संजय सिद्धार्थ, चितरंजन महतो, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भरत काशी आदि मौजूद थे।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर विस के छात्रों को दी जाएगी निशुल्क कोचिंग: सुदेश महतो
 |
| शिक्षिका को सम्मानित करते सुदेश |
सुदेश कुमार महतो ने कहा की जल्द ही प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए दो बार नामांकन प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी है। इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करेंगे। ताकि वे किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना कैरियर संवार सके।
100 प्रतिभावान छात्रों के रहने, खाने और पढ़ने की सुविधा होगी निःशुल्क
 |
| सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षक |
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 100 प्रतिभावान छात्रों को रहने, खाने और पढ़ने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। भविष्य में यह संख्या और बढ़ाई जाएगी। निःशुल्क कोचिंग सेंटर में सभी शिक्षक अपने भाई बहन को पढ़ा रहे है, इसी सोच के साथ कोटा के टीचर के साथ मिल कर छात्रों को पढ़ाने का काम करें। उच्च श्रेणी की लाइब्रेरी तैयार है। विधानसभा के सभी छात्रों के लिए एक लाख किताबों की क्षमता वाला लाइब्रेरी देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। इस लाइब्रेरी के माध्यम से किसी भी विषय या कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्रों को किताब देने की सुविधा उपलब्ध होगी। हर स्कूल में साइंस मैगज़ीन, इंग्लिश की अच्छी पढ़ाई हो, इसकी व्यवस्था भी की जाएगी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.