silli(ranchi) एकादशी को मनाया जाने वाला करमा का पर्व सोमवार को पूरे सिल्ली आस पास में धूम रही। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। युवतियों और महिलाओं में पर्व को लेकर अधिक उत्साह रहा। सभी ने दिनभर उपवास में रहकर शाम में करम डाली की पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की। वही हिंडाल्को मुरी कालोनी परिसर स्थित करम अखाड़ा में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों के रूप में धीरेंद्र नाथ महतो, नारायण चन्द्र महतो, योगेन्द्र प्रसाद सिंह,राधेशयम साहू, ऋषिकांत उपाध्याय उपस्थित थे। ज्ञात हो की यहां करम पूजा पिछले 14 जून 2003 से होते आ रहा है। कथावाचक पुरोहित के रुप में टुटकी नवाडीह के सेवानिवृत्त शिक्षक समल महतो ने बहुत ही बिस्तार से पूजा सम्पन्न कराये। वही देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्डाल्को करमा पूजा कमिटी के सदस्य, एवम क्षेत्रीय लोकसंगीत कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को झूमने से मजबूर कर दिया। इस मौके पर सुभाष चन्द्र महतो, राजकिशोर महतो, आदित्य कुमार महतो, आत्मा राम महतो, महावीर महतो, उपेन्द्र नाथ महतो, जग्गनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.