GA4-314340326 नशाखोरी के खिलाफ सिकिदिरी पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

नशाखोरी के खिलाफ सिकिदिरी पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

angara(ranchi)  सिकिदिरी पुलिसने  क्षेत्र में गंजेड़ियों और गांजा बिक्रेता तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है  बुधवार को थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि व एसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बना कर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में छापामारी किया।इस दौरान कई जगहों में जमघट लगाकर बैठे युवकों  ने पुलिस को देखकर अंधेरा होने का लाभ उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे। गांजा का सेवन करने के शक में पकड़े गए युवकों की पुलिस ने उनकी धुनाई कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।इस के अलावा शक के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र की कई गुमटियों और दुकानों में भी छापामारी भी की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।पुलिस की इस कार्रवाई से नशेड़ियों के बीच हड़कंप मच गया है।गुप्त सूचना के आधार पर एक सप्ताह पूर्व भी सिकिदिरी थाना की पुलिस ने क्षेत्र के होटलों में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया था।इस दौरान अवैध शराब बेचने के आरोप में एक होटल संचालक पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी।  पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के कई सार्वजनिक स्थानों और होटलों पर गांजा और शराब का सेवन करने वाले युवकों की जमघट सुबह से लगनी शुरू हो जाती है।इस संबंध में सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم