silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के नागेडीह पंचायत के आमटीकरा गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह व जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। 200 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य विधायक मद की राशि से किया जाना है। इस अवसर पर जयपाल सिंह ने कहा कि लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने संबेदक को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुर्व शिक्षक शंकर मुंडा, पुर्व मुखिया डबलु महली, त्रिलोचन महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, परशुराम महतो, शंकर महतो, भूदेव महतो, देवेंद्र नाथ महतो, अखिलेश्वर महतो, भीम मुंडा, सुनैना देवी, लक्ष्मी देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, आलोचना देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी, रोहिणी देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
विधायक प्रतिनिधि व जिप उपाध्यक्ष ने किया पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.