GA4-314340326 झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद की टीम ने किया झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे का निरीक्षण

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद की टीम ने किया झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे का निरीक्षण


rahe(ranchi) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक के द्वारा गठित टीम ने गुरुवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे  का निरीक्षण किये। परियोजना की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ममता ए लकड़ा के नेतृत्व में सिक्योरिटी ऑडिट  टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें छात्राओं के 25 बिंदु की सुरक्षा पर गहन और सघन जांच की गई । टीम द्वारा सबसे पहले विद्यालय में आर्चरी सीख रही बच्चियों के लगन की प्रशंसा की गई अधिकारियों द्वारा खुद तीर चलाकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया गया साथ ही संगीत एवं मूर्ति सीख रही छात्राओं की सराहना की गई । टीम द्वारा विद्यालय के समस्त क्लास रूम , छात्रावास , रसोई , हॉल , भंडार रूम , माहवारी स्वच्छता रूम , मेडिकल रूम एवं समस्त परिसर का निरीक्षण किया गया एवं छात्राओं से पूछताछ की गई । टीम द्वारा समस्त बिंदु से संबंधित रजिस्टर, अभिलेखों और सुरक्षा से संबंधित उपकरणों यथा अग्निशमन यंत्र, आग से सुरक्षा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण से टीम पूर्ण रूप से संतुष्ट हुये। टीम में जिला सहायक पदाधिकारी निशि प्रभा एवं बीआरपी श्यामा गौरी शामिल थी । टीम को वार्डेन परमेश्वरी कुमारी, बिमला कुमारी एवं सौरभ कुमार सिंह ने सहयोग प्रदान किया ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم