GA4-314340326 महिला मजदूरों से लदी जीप ने मारी पिकअप वैन को टक्कर, चार मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल

महिला मजदूरों से लदी जीप ने मारी पिकअप वैन को टक्कर, चार मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल

दुर्घटना स्थल पहुंचे भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार
angara(ranchi)  अनगड़ा-हुण्डरूफाल मार्ग में हुण्डरूफाल के के पास गुरूवार की सुबह दस बजे के समीप महिला मजदूरों से लदी कमांडर जीप(जेएच01सी4508) ने आगे आगे चल रही एक पिकअप वैन(जेएच01ईटी 2634) को टक्कर मार दी। जिससे कमांडर जीप अनियंत्रित होकर बगल की खाई में पलट गई। इस घटना में जीप सवार चार महिला मजदूर घायल हो गई। घायलों में कुच्चू की शीतल कुमारी(15), सिंगारी जोड़ाहरला की सुकरी देवी(35), लखीमनी देवी(45) व दूती देवी (35) शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया सहित अन्य साहसी युवकों ने सभी घायलों को वाहन से निकाला। गंभीर रूप से तीन घायलों को समाजसेवी सोनू बेदिया अपने वाहन में लादकर इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले आये। 

15 साल से अधिक पुरानी कंडम जीप में सवार थे 9 महिला मजदूर

जमीन पर पड़ा घायल
पिकअप वैन सिल्ली की बताई जा रही है। जीप में सवार होकर 9 महिला मजदूर सवार होकर सिकिदिरी में एक छत ढलाई में मजदूरी करने जा रही थी। सभी मजदूर कुच्चू, सिंदरीतोपा व जोड़ाहरला गांव की है। बताया जाता है कि मजदूर ले जा रही जीप काफी कंडम स्थिति में है। जीप 15 साल से भी अधिक पुरानी है। इधर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो भी घटनास्थल पहुंचे। इन्होंने सरकार से धायलों को उचित इलाज कराने व मुआवजा देने की मांग की। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم