silli(ranchi) खेलो सिल्ली अभियान जल्द होगा प्रारंभ होगा। इसको लेकर सिल्ली स्टेडियम परिसर में विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरूवार को खेल पंचायत प्रभारियों के बीच जैकेट का वितरण किया गया। साथ ही खेलो सिल्ली अभियान का लोगो जारी किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है खेलों खिलाडियों का बढ़ावा देना तथा नए प्रतिभाओं को निखारना। साथ ही युवाओं को खेल के प्रति जागरुक करना। जिसे खिलाड़ियों की शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम एवं सशक्त बन सके। यही नही खेल के माध्यम से युवाओ में नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाना है। जिसे राज्य, राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाडियों को मंच प्रदान हो सके। लगभग 23 खेल पंचायत प्रभारियों को जैकेट दिया गया। जिसमें राहे प्रखंड के 8 सिल्ली प्रखंड के 10 व अनगड़ा प्रखंड जोन्हा के 5 शामिल है।आर्चरी कोच शिशिर महतो ने बताया की सोनाहातू समेत अन्य कई और खेल पंचायत प्रभारियों को शामिल किया जाना है। इस मौके पर गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, आर्चरी कोच प्रकाश राम, श्याम महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।
खेलो सिल्ली अभियान को लेकर प्रभारियों के बीच जैकेट का हुआ वितरण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.