angara(ranchi) अनगडा के पूर्व मुखिया व झामुमो के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुण्डा की बाइक शनिवार की शाम में अनगडा चौक से चोरी हो गई। इस संबंध में अनगड़ा थाना में मधुसूदन मुण्डा ने रविवार को लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि मधुसूदन मुण्डा शनिवार को अपने सहयोगी राजेश यादव के साथ दूसरी बाइक से रांची गये थे। अपनी ब्लैक कलर की स्पलेंडर प्लस बाइक जेएच01सीएक्स 6604 राजेश उरांव के दुकान के पास खड़ा कर दिया। शाम में वापस आने पर अपनी बाइक को गायब पाया। गौरतलब बात तो यह है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई है। लेकिन किसी भी मामले का खुलासा नही हुआ है।
झामुमो के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष की बाइक हुई चोरी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.