Angara(ranchi) अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भ समापन दिवस के अवसर पर मुशंगु आंगनबाड़ी केंद्र में सीआरईए के द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ीकर्मियों, युवा महिलाओं एवं किशोरियों को इसमें विशेष जानकारियां दी गई। प्रशिक्षक नाश्मी जमाल ने सुरक्षित गर्भपात और इसके कानूनी पक्षों पर विवरण दिया। इस सत्र में बताया गया कि विशेष श्रेणी के महिलाओं के गर्भ समापन की अवधि 20 से 24 सप्ताह तक बढ़ाए गए हैं। बताया की 1971 में एमटीपी एक्ट बना, इसके बाद से सुरक्षित गर्भ समापन की प्रक्रिया शुरू हुई। 1971 के प्रावधानों के अनुसार गर्भ समापन कई शर्तों के साथ वैध माना गया एवं एमटीपी एक्ट में 2021 में संशोधन किया गया। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता रिझुवा मुंडा, अमित, आरती कुमारी सहित अन्य का योगदान रहा।
मुसंगू आंगनबाड़ी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भ समापन दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.