 |
| दिवंगत राजा सत्यनारायण सिंह |
sonahatu(ranchi) प्रखंड के बारेंदा के राजा सत्यनारायण सिंह देव का सोमवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन से बारेंदा एवं आसपास के गांवों में शोक व्याप्त है। वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्य रुचि रखने वाले मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन के खबर फैलते ही लोग उनके निवास स्थान पहुंच कर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा नदी तट पर सतीघाट स्थित घाट पर किया गया। उनके छोटे पुत्र कृष्ण नंदन सिंह देव ने मुखाग्नि दिया। उनके निधन पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, परिजन, रिश्तेदार ग्रामीण शामिल हुए। उनके निधन पर सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पूर्व जिप सदस्य बीणा मुंडा, अशोक महतो, विश्वनाथ महतो, रमेश मुंडा, विरंची पुराण, बसंत महतो, गौतम सिंह मुंडा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.