angara(ranchi) गौतम बुद्ध युवा क्लब गुड़ीडीह द्वारा अमड़ु मैदान में आयोजित 51 वॉ बिरसा उरांव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब फुटबॉल क्लब बड़कुंबा ने जीता। गुरूवार को खेले गये फाईनल मैच में बड़कुंबा ने लुकुझरिया को 4-1 से हराया। तीसरे स्थान पर भूमि स्पोर्ट्स निश्चितपुर व चौथे स्थान पर फुटबॉल क्लब ढीपाटोली रहे। पुरस्कार वितरण सिल्ली विधायक सुदेश महतो व जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। अतिथि के रूप में आजसू नेता संजय सिद्धार्थ, बबलू अंसारी थे। मौके पर सुदेश महतो ने कहाकि खेल अनुशासन सिखाता है। जीवन में वही सफल होता है जो अनुशासन में रहता है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीवन को हमेशा खेल की तरह सोचे व जीये। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सिर्फ इसे सही दिशा देने की जरूरत है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष शशिप्रकाश लिंडा, सचिव राजन महतो, कोषाध्यक्ष सुनील उरांव, दीपक उरांव, मुखिया विजय उरांव, ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा, सोहन बेक, चंद्र प्रकाश लोहरा, अजय नायक, मुन्ना उरांव, दिलीप उरांव, राजु उरांव, हरेन्द्र महतो, नगेन महतो, विपिन लकड़ा, आशीष मुंडा, रौशन लकड़ा, प्रियांशु लकड़ा आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.