ट्रक के धक्के से गश्ती वाहन टेंपो से जा टकराया
जानकारी के अनुसार, एएसआई नीतीश कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ गश्ती वाहन से एनएच पर गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान बीजुपाड़ा बस्ती के निकट गाड़ी खड़ी कर बैठे थे, इसी दौरान बीजुपाड़ा से मांडर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार टर्बो ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से बोलेरो आगे खड़े एक खाली टेंपो को ठोकते हुए सड़क किनारे लगभग 30 फीट दूर खेत में जा घुसा।दुर्घटना को देख आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाले। वहीं, सूचना मिलने पर वहां पहुंचे थाना प्रभारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, पुलिस गाड़ी को धक्का मार चकमा देने की नीयत से टर्बो का चालक गाड़ी को लेकर सोनचीपी रोड में घुस गया था, उसे स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि, चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।
Truck collided with patrol vehicle of Chanho police station, three injured


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.