सिल्ली पॉलिटेक्निक में रैगिंग विरोधी जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

एंटी रेगिंग जागरूकता अभियान चलाते
silli(ranchi)  सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में शनिवार को रैगिंग विरोधी जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। 12 से 18 अगस्त तक आयोजित सत्र के दौरान रैगिंग विरोधी जागरूकता अभियान से जुड़े बहुत सारे  कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पोस्टर मेकिंग, ड्रामा, स्पीच, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि शामिल है । कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉलेज के शिक्षकों ने  कहा की सत्र का उद्देश्य छात्रों को रैगिंग के संबंध में देश के कानून तथा इससे पीड़ित लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करता है इसको लेकर जागरूक करना है। यह कार्यक्रम वास्तव में छात्रों के लिए यह सुनिश्चित करने में मददगार है कि संस्थान और उसके छात्रावास परिसर में रैगिंग न हो, कड़े रैगिंग विरोधी उपायों को प्रचारित और लागू किया जाए। सत्र के प्रथम दिन कॉलेज के छात्र- छात्राओं को रैगिंग को लेकर जागरूक किया गया तथा बताया गया कि रैगिंग करने से बहुत सारे कठिनाईयां आती है। रैगिंग में शामिल छात्र छात्राओं को जेल हो सकती है तथा कॉलेज से निकले भी जा सकते है। साथ ही कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि  सिल्ली पॉलीटेक्निक परिसर को  हमेशा से  रैगिंग फ्री कैंपस बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन अनाविक कोले,  सुमित कुमार, दीपक कुमार महतो  के द्वारा किया गया। इस मौके पर शिक्षक मनीष कुमार पाठक, अरुण कांति मन्ना, शबनम फुर्ती, रत्नेश कुमार महतो, देबोप्रीतम मुखर्जी समेत  छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم