 |
| मृतका स़मित्रा देवी |
Angara (Ranchi) प्रेमी ने अपने विवाहिता प्रेमिका को मिलने के लिए डूमरगढ़ी जंगल बुलाया और पत्थर से कूचकर मार डाला। अनगड़ा थाना की पुलिस ने प्रेमिका सुमित्रा देवी (40) का शव थाना क्षेत्र के डूमरगढ़ी से 4 जुलाई को बरामद की। घटना के बाद से प्रेमी अपने घर से फरार है। 3 जुलाई की रात में सुमित्रा देवी की हत्या की गई। हालांकि शव में धारदार हथियार से वार करने के निशान भी है। प्रेमी ने 3 जुलाई की शाम में मोबाइल पर फोन करके सुमित्रा को अकेले ही जंगल बुलाया था। अनगड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.