 |
| ट्रेन की पटरी पर पड़ा छात्र का शव। |
Angara (Ranchi): अनगड़ा प्रखंड के जींतूपीड़ी में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा किस ट्रेन हुआ यह अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नीतेश कुमार महतो नाम का एक छात्र पाल्हा (बकरी का चारा) तोड़ने जंगल में गया था। इसी दौरान वह अपने कान में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेललाइन को पार कर रहा था, इसी बीच एक ट्रेन वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में वह आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 21 वर्षीय नीतेश के पिता का नाम राजेश्वर प्रसाद महतो है। नीतेश रांची में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्टी में जींतूपीड़ी अपने गांव आया हुआ था।
Student was crossing the railway line listening to the song with headphones, died after being hit by a train
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.