ड्यूटी करके लौटे, चाय पी, सीने में दर्द शुरू और हो गई मौत

मृतक राजकिशोर सिंह
Angara (Ranchi)  स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के स्विच वार्ड टेक्नीशियन-2 व स्वर्ण रेखानाथ महादेव मंदिर सिकिदिरी के कोषाध्यक्ष राजकिशोर सिंह (52) का शनिवार की सुबह में आकस्मिक निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार पैतृक गांव बिहार के गया में किया जाएगा। स्वजनों ने बताया कि वे नाइट ड्यूटी कर सुबह घर लौटे। इसके बाद चाय पीने के दौरान सीने में दर्द शुरू हुआ। उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकिशोर सिंह के मौत की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे। सभी ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 

परियोजना व मंदिर समिति के लिए अपूर्णीय क्षति 

सांसद प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि उनका अल्पकाल में जाना परियोजना के साथ-साथ मंदिर समिति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मंदिर समिति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में परियोजना प्रबंधक विनय अंगिरा, सीनियर मैनेजर संजय कुमार सिंह, रामजी सिंह, सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता कृष्णा प्रसाद, रामाश्रय सिंह, पवन गुप्ता, सत्यपाल राउत, मुरली मनोहर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, गोविंद राणा, राजेश कुमार सहित अन्य शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم