 |
| बरामद बाइक |
 |
| चोरी हुई बाइक |
Angara (Ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर में चोरी की बाइक खड़ी कर दूसरी बाइक चुरा ली। घटना रविवार शाम की है। बताया गया कि नामकुम बाजार से संध्या 4 बजे जोन्हा के लेप्सर निवासी महावीर मुंडा की हीरो स्पलेंडर (जेएच01 डीवाई 8836) अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। बाइक चोरी के एक घंटा बाद उसे चोरों ने शाम 6 बजे गोंदलीपोखर बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ी कर यहां पर पहले से खड़ी सेम कलर की दूसरी हीरो स्पलेंडर बाइक (जेएच 01 सीएक्स 3548) चोरी कर ली। गोंदलीपोखर से चोरी गई बाइक अनगड़ा निवासी बाबुलाल करमाली की है। सोमवार की सुबह में गोंदलीपोखर सार्वजनिक शौचालय के पास से नामकुम से चोरी गई बाइक लावारिश अवस्था में मिली। बाइक को अनगड़ा थाना लाया गया। पिछले छह माह के दौरान अनगड़ा व सिकिदिरी थाना क्षेत्र से आधा दस से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है। एक भी मामले का अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.