 |
| डांस करते सीनियर |
Angara (Ranchi) सीआईटी में शुक्रवार को फ्रेशर्स वेलकम पार्टी “बायनवेनिडो” का आयोजन किया गया। सीआईटी 2022 बैच के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए “बायनवेनिडो” का आयोजन हुआ। 2021 बैच के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर का स्वागत गीत, संगीत, नृत्य, ड्यूल सांग, रैंपवाक, पोएट्री, सोलो सॉन्ग के अलावे मोटीवेशनल स्पीच के साथ किया। इसके पूर्व संस्थान के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरशद उस्मानी ने कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष रहे बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रो. अरशद उस्मानी ने कहा की विद्यार्जन के लिए विद्यार्थियों का एकाग्रचित होना काफी आवश्यक है। उन्होंने कहा की जीवन में सफलता के लिए अनुशासित होकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन को जीने की जरूरत है। छात्रा पायल व भव्या ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य पर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। मौके पर एमबीए विभागाध्यक्ष डा. शालिनी सिंह, डा. नैयर मुमताज, प्रो. भोलानाथ घोष, प्रो. अमित चतुर्वेदी, आमोद कुमार सिंह आदि शिक्षक मुख्य रूप रूप से उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.