Angara (Ranchi) जैक मैट्रिक परीक्षा में जीपी हाई स्कूल खोपीसरना की सादिया आफरीन 96.6 फीसदी (483) अंक लाकर पूरे राज्य में आठवें स्थान पर रही। जबकी गौतम कुमार प्रमाणिक 95.8(479) अंक, खुशबू कुमारी 478, पूजा कुमारी 471, स्नेहा कुमारी 470, आरती कुमारी 469 अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल ब्रजेश कुमार महतो ने बताया कि स्कूल से कुल 94 बच्चें परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। बच्चों की इस सफलता पर स्कूल के सचिव डा. अमर कुमार चौधरी, सखीचंद महतो आदि ने शुभकामनाएं दी है।
जीपी हाई स्कूल की छात्रा सादिया आफरीन बनी राज्य की आठवीं टॉपर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.