![]() |
कथावाचक श्याम शास्त्री जी का स्वागत करते डॉ. प्रदीप वर्मा। |
Angara (Ranchi): श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में चल रही श्रीरामकथा के आठवें दिन बुधवार को विंध्याचल से आये कथावाचक श्याम शास्त्री द्वारा भक्तों को श्रीराम विवाह की कथा सुनाई गई, इसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। स्वयंवर में धनुष टूटते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारे लगने लगे। श्याम शास्त्री ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। श्रीराम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। कथा वाचक ने कहा कि श्रीराम सीता का विवाह एक अलौकिक घटना है, इसे देखने के लिए देवी देवताओं में होड़ लगी थी। उनके विवाह होते ही पुष्प वर्षा होने लगी। संचालन अध्यक्ष सीताराम साहू ने किया। श्रीराम कथा का अमृतपान करने विधायक सुदेश महतो, भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, राजन साहू, मुखिया कृष्ण मुंडा, उत्तर प्रदेश से अरविंद जी व प्रशांत जी तथा जिप सदस्य अनुराधा मुंडा पहुंचे थे। कमेटी ने उनका स्वागत किया।
Shri Ram Katha in Jonha: Cheers started as soon as Lord Shri Ram broke his bow in Sita Swayamvar... Ranchi/ Jharkhand
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.