GA4-314340326 रंगारंग कार्यक्रम में झूमे दर्शक

रंगारंग कार्यक्रम में झूमे दर्शक

angara(ranchi)  देवी मंडप पूजा समिति सहैदा मोड़ के द्वारा बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेला समिति के अध्यक्ष सह बीओसीडब्लू कल्याण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ भोगता ने बताया कि प्रतिवर्ष देवी मंडप पूजा समिति रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष रीझवार म्यूजिकल ग्रुप ओरमांझी ने परफार्म किया। रंगारंग कार्यक्रम में काफी देर तक दर्शक झूमते रहे। काफी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिध श्रवण कुमार मुंडा थे। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कर्मचारी संघ महासचिव साहेबराम भोगता, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, बिनोद रजवार, सोमनाथ बेदिया, नंदलाल राम, जयनंदन सिंह,  महावीर भोगता, अजय भोगता, प्रकाश यादव, रवि भोगता, मणि मुंडा, श्रीनाथ महतो, सुनिल राज चक्रवती, बबलू राम, हरिश भोगता, फारुक अंसारी, महेश भोगता आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने