angara(ranchi) रावण दहन समिति गेतलसूद के द्वारा बुधवार को गेतलसूद कोलोनी नंबर एक मैदान में रावण व कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया गया। रावण के 40 फीट उंचा व कुंभकर्ण के 30 फीट उंचा पुतला का दहन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा. प्रदीप कुमार वर्मा ने रावण व विशिष्ट अतिथि मुकेश मुक्ता ने कुंभकर्ण के पुतला पर तीर चलाया। अध्यक्षता रावण दहन समिति के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व संचालन संतोष कुमार सिन्हा ने किया। डा. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी को दशहरा की बधाई दी। इसके अलावा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, बीसा मुखिया मंजोती देवी, रासेश्वरनाथ मिश्रा, डा. शालिनी प्रिया आदि ने अपने अपने विचार रखा। आयोजन को सफल बनाने में सचिव अनिल कुमार चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लोहरा, बिगेश्वर महतो, सीताराम मुंडा, मंतोष महतो, राजन महतो, नरेश महतो, रंजन महतो, कामेश्वर महतो, शंकर बैठा, शिकारी महतो, राजीव कुमार आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.