GA4-314340326 ईद-ए-मिलाद को लेकर गिरिडीह में हाई अलर्ट, पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च

ईद-ए-मिलाद को लेकर गिरिडीह में हाई अलर्ट, पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च

High alert in Giridih ahead of Eid-e-Milad; police conduct flag march in the city.
फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते डीसी व एसपी।
अमित सहाय / गिरिडीह : ईद-ए-मिलाद उन नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही, शांति भंग करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके बाद बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का संदेश दिया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने आपात स्थिति से निबटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मुस्लिम बाजार, शिव मोहल्ला, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए भंडारीडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने के साथ-साथ शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व

फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी 2 आर के राणा,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत रैप के सशस्त्र बल और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद-ए-मिलाद मनाने की अपील की गई।


  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने