![]() |
angara(ranchi) सुरसू पंचायत के सुरसू गांव में ग्रामीणों के बेहतर इलाज के लिए 55 लाख की लागत से बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। जिला परिषद रांची द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में नियमों और मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अस्पताल की नींव मजबूत पत्थरों या नंबर-1 ईंटों के बजाय बंगला भट्ठा की घटिया और सड़ी ईंटों से ढाल दी गई है। शनिवार को अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने जब निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया, तो ठेकेदार की इस कारस्तानी का खुलासा हुआ।
घटिया दर्जे की बंगला भट्ठा ईंट से हो रहा अस्पताल का निर्माण
नींव निर्माण में बेहद घटिया दर्जे की बंगला भट्ठा ईंट का इस्तेमाल किया गया, जिससे पहली बारिश में ही भवन के धंसने का खतरा पैदा हो गया है। ढलाई और जोड़ाई के लिए तैयार सीमेंट, बालू और गिट्टी के मिश्रण में तय अनुपात का पालन नहीं हो रहा। बालू की मात्रा ज्यादा रखी गई है। पिलर और नींव के लिए जहां मोटे छड़ (सरिया) की जरूरत थी, वहां महज 8 से 10 एमएम के पतले छड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
"सरकारी पैसे की लूट का यह नंगा नाच है। 55 लाख की लागत से बनने वाला अस्पताल पहली ही बारिश में गिर जाएगा। संवेदक और कनीय अभियंता की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इस धांधली की लिखित शिकायत रांची उपायुक्त से कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और कनीय अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की मांग करूंगा।" — राजेंद्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य, अनगड़ा
फिर से तोड़कर बनाया जाएगा: जिला अभियंता
इसपर जिला परिषद रांची के जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम ने बताया कि "दो फीट प्लींथ लेबर तक रेड ब्रिक्स से ही काम करना है। इसके बाद फलाई एस ब्रिक्स लगाना है। अगर यहां पर बंग्ला भटठा ईट का उपयोग हो रहा है तो गलत है। साथ ही पीलर में 8-10 एसएम का सरिया लगाया जा रहा है तो गलत काम हो रहा है। कल इस मामले को लेकर कनीय अभियंता को जांच के लिए भेजते है। गलत पाया गया तो निर्माण को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा"।
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.