GA4-314340326 जिंगा टोली में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, बिजली संकट दूर

जिंगा टोली में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, बिजली संकट दूर

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड की सिरका पंचायत अंतर्गत जिंगा टोली में शनिवार को 25 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह ट्रांसफॉर्मर खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ था। उद्घाटन मुख्य रूप से मत्स्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि संजय नायक एवं पंचायत अध्यक्ष समीम खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र का ट्रांसफॉर्मर पिछले दो दिनों से खराब पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रति आभार जताया। मौके पर कांग्रेस नेत्री शाहनाज खातुन, कुलेश्वर मुंडा, महासचिव सोनी प्रवीन, लखीचरण मुंडा, अशोक मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने