GA4-314340326 अनगड़ा से 45 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, थाने में दर्ज कराया सनहा

अनगड़ा से 45 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, थाने में दर्ज कराया सनहा

लापता राजेश
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के सालहन गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार महतो उर्फ बैनाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने शनिवार को अनगड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार बीते 20 अगस्त की रात लगभग आठ बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर लापता व्यक्ति के छोटे भाई राजकिशोर वर्मा उर्फ दयाल कुमार ने अनगड़ा पुलिस को आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार का कद 5 फीट 5 इंच, रंग सांवला, बाल व आंखें काली है। घर से निकलते समय उन्होंने नीले रंग की टी-शर्ट, काले रंग का निकर (हाफ पैंट) और हवाई चप्पल पहन रखी थी। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे मोबाइल नंबर 8102638531 या 7903393991 पर तुरंत सूचित करें।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने