GA4-314340326 खेत में कुदाल चला रहे किसान पर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, किसान की मौत

खेत में कुदाल चला रहे किसान पर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, किसान की मौत

खेत में पलटा ट्रेक्टर
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के तोड़ाग गांव में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे 24 वर्षीय युवा किसान के ऊपर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दबकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान बरवदाग पंचायत के डुमरगढ़ी (तोड़ाग) निवासी धर्मदास उरांव (पिता- माधो उरांव) के रूप में हुई है। 

खेत में काम कर रहा था धर्मदास, तभी हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। धर्मदास अपने खेत में कुदाल से काम कर रहा था। उसी दौरान पास के ही एक दूसरे खेत की जुताई करके लौट रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे धर्मदास के ऊपर जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के भारी-भरकम वजन के नीचे दबने से धर्मदास की मौके पर ही मौत हो गई। 


गांव में पसरा मातम, पुलिस को दी गई सूचना

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई। 24 वर्षीय युवा किसान की असमय मौत से पूरे गांव और परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने