गिरिडीह (novbhaskar): सालुजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्यालय में शुक्रवार को रोटरी क्लब गिरिडीह के सहयोग से रक्तदान शिविर व पौधरोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सालुजा ग्रुप के चेयरमैन अमरजीत सिंह सालुजा ने कंपनी के निदेशक तरणजीत सिंह सालुजा, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया।
शिविर में रक्तदान करते लोग।
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: अमरजीत
इस अवसर पर चेयरमैन अमरजीत सिंह सालुजा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। सालुजा समूह भविष्य में भी ऐसे जनहित और मानव कल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहेगा।
शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन व सचिव रोटेरियन बलविंदर सिंह सालुजा ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम कुमार व संजय भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
रोपे गए 150 सागवान के पौधे
रक्तदान शिविर के तुरंत बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों और कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा परिसर में लगभग 150 सागवान (टीक) के पौधे लगाए गए।
खास बात यह रही कि तेज बारिश के बावजूद रोटेरियनों और कंपनी टीम का सेवा, समर्पण और पर्यावरण के प्रति यह उत्साह सभी के लिए एक मिसाल और प्रेरणादायक रहा।
आयोजन में आशिका जैन, गुरप्रीत कौर, रश्मि कालरा सालुजा, बलविंदर सिंह सालुजा, हरिंदर सिंह मोंगिया, गुरविंदर सिंह सालुजा, सत्यदीप सिंह, राखी कोहली, सुरप्रीत सिंह सालुजा, वैभव शाहबादी, जोरावर सिंह सालुजा व रमनप्रीत कौर आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.