![]() |
| अरगोड़ा में बाइक चालक से पूछताछ करते एसडीओ (सफेद शर्ट में)। |
प्रशासनिक टीम ने अरगोड़ा मैदान, हरमू मैदान, अरगोड़ा चौक और हरमू स्थित शराब दुकान सहित आसपास के इलाकों को खंगाला। इस दौरान सड़कों और मैदानों में बेवजह मजमा लगाकर बैठे लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें कड़ी हिदायत देकर वहां से हटाया गया।
मैदानों और शराब दुकानों के पास कड़ा पहरा
जांच के दौरान टीम को कई जगहों पर युवाओं के समूह अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाए मिले। SDM और पुलिस बल ने तत्काल उन्हें फटकार लगाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अड्डाबाजी न करने और नशापान से दूर रहने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने दोटूक कहा कि शहर की कानून व्यवस्था और शांति से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक हरकतों पर सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।
सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह जुटने वाली भीड़ और नशापान आम नागरिकों की सुरक्षा व शांति के लिए बड़ी चुनौती हैं। जिला प्रशासन की इन पर पैनी नजर है। यह कोई एक दिन का अभियान नहीं है, आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। -कुमार रजत, SDM सदर, रांची
पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, जनता से सहयोग की अपील
इस औचक कार्रवाई के दौरान अरगोड़ा थाना प्रभारी सहित पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी संख्या में मौजूद रही। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे रांची को सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण बनाने में भागीदार बनें। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि दिखती है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.