 |
| अध्यक्ष जीतवाहन महतो |
angara(ranchi) लुपुंग-पेरतोल खेल विकास समिति के द्वारा आयोजित लुपुंग प्रीमियर लीग कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19-26 मई तक लुपुंग स्टेडियम में किया जा रहा है। फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से फलड लाइट में 5 मैच खेला जाएगा। आयोजन समिति का अध्यक्ष जीतवाहन महतो उर्फ मंटू, संचालक रंजीत महतो, प्रभारी सुधांशु महतो, मुख्य संरक्षक जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, सचिव प्रवीण महतो उर्फ माइकल, कोषाध्यक्ष प्रवीण महतो, सहसचिव अनुज महतो, उपाध्यक्ष अमन चौधरी, संरक्षक जिपस अनुराधा मुंडा, मुखिया शांति देवी व पंसस कुंती देवी सहित अन्य को बनाया गया। जबकी लोक कलाकार अजय सोनी को टूर्नामेंट का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।
रंजीत महतो ने बताया कि उदघाटन मैच 19 मई की शाम 7 बजे से लुपुंग जूनियर व बगानटोली के बीच खेला जाएगा। चैंपियन टीम को 70 हजार नकद, उपविजेता को 50 हजार नकद व दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम को 20-20 हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल है। प्रत्येक मैच 8-8 ओवरों का होगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.