 |
| सहायक सचिव अगमलाल महतो |
angara(ranchi) अगमलाल महतो को चिलदाग पंचायत के सिमलिया राजस्व गांव का सहायक सचिव चुना गया। रविवार को सिमलिया में आयोजित विशेष ग्रामसभा में सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ। अध्यक्षता ग्रामप्रधान तुलेश्वर पाहन ने किया। इसके अलावा गायत्री देवी को महिला सदस्य व समिति का अध्यक्ष ग्रामप्रधान तुलेश्वर पाहन बने रहेंगे। ज्ञात हो कि ग्रामसभा को मजबूत करने को लेकर पेशा कानून के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर सुरेश महतो, नागेश्वर सिंह भोगता, अनिता देवी, बबीता देवी, सुनील कुमार महतो, संजीत प्रजापति, नरेश सिंह भोगता, रोगना महतो, राहुल प्रमाणिक, दुलारी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.