GA4-314340326 प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक टापरों को किया गया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक टापरों को किया गया सम्मानित

angara(ranchi)  सिरका विकास विद्यालय सिरका के द्वारा रविवार को स्कूल प्रांगण में पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें स्कूल के टापरों के अलावा इस वर्ष सिरका पंचायत के 70 वैसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुआ है। सभी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल के वर्ष 2009-2016 तक के 25 पासआउट छात्रों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसबी अनगड़ा के इंस्पेक्टर शशि कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद सह मुख्य संरक्षक डा. अमर कुमार चौधरी, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजपा जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल बलराम महतो व संचालन फलीन्द्र महतो व अजीत महतो ने किया। मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

इस तरह का आयोजन प्रतिभा को सामने लाने का मंच: शशि कुमार शर्मा

शशि कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभा को सामने आने का मंच मिलता है। रौशनलाल मुंडा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके लिए स्कूल प्रबंध समिति को बधाई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह ग्रामप्रधान सौभाग्य मुंडा, सचिव जगेश्वर महतो, भाजपा नेता नरेश साहू, पंसस सावित्री देवी, आजसू नेता धर्मेन्द्र सिंह, अनिता देवी, जयशंकर मुंडा, राहुल ठाकुर, सुरेश महतो, दुर्गा महतो, बिपिन मुंडा, चामू महतो सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने