GA4-314340326 सिल्ली में DAV के 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां हैं प्रोजेक्ट स्कूल की प्रिंसिपल

सिल्ली में DAV के 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मां हैं प्रोजेक्ट स्कूल की प्रिंसिपल

A Class 10 DAV student in Silli committed suicide by hanging himself; his mother is the principal of the project school.
पिता और छोटे भाई के साथ राजीव (बाईं ओर)।
अनूप महतो / सिल्ली (रांची) : महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल (DAV) के 10वीं के 14 वर्षीय छात्र राजीव रंजन महतो ने शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ समय पहले तक सबकुछ सामान्य था। अचानक वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा बंद देखकर मां और छोटे भाई ने काफी आवाज लगाई, लेकिन जब नहीं खुला। राजीव ने कोई जवाब नहीं दिया, तब दरवाजा तोड़ा गया। अंदर राजीव मां के दुपट्टे को फंदा बनाकर लटका हुआ था। लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पिता बोले- तुरंत हुई थी बात, सबकुछ सामान्य था 

राजीव के पिता अशोक कुमार महतो किसान हैं। घटना के बाद से वे बदहवास हैं। रोते हुए उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी विनीता महतो प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। वह स्कूल के पास ही मेघनाथ महतो के घर में दोनों बेटों के साथ किराए पर रहती हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मां और दोनों बेटों ने साथ मिलकर चाऊमीन बनाई और खाई। इसके बाद बेटों ने मां (विनीता) के मोबाइल से मेरा फोन रिचार्ज किया। उसके कहा कि उनके फोन का भी रिचार्ज खत्म हो गया है। मैंने कहा कि कल रिचार्ज कर दूंगा। इतनी बात होने के तुरंत बाद राजीव कमरे में गया और दोनों दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजीव स्वभाव से बेहद शालीन था। हमारे या किसी रिश्तेदार के समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

पढ़ाई और खेलकूद में काफी तेज था राजीव, दो दिन पहले ही प्रतियोगिता में भाग लेने गया था धनबाद

मूल रूप से बंता हजाम पंचायत के गाड़ी हलमाद (श्याम नगर) निवासी अशोक कुमार महतो के ज्येष्ठ पुत्र राजीव रंजन महतो पढ़ाई में काफी होनहार था। वह हमेशा कक्षा में अच्छे अंक के साथ पास करता था। स्कूल की हर खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेता था। दो दिन पहले ही वह स्कूल की तरफ से एक प्रतियोगिता में शामिल होने धनबाद गया था। हंसमुख और शांत स्वभाव वाले राजीव के अचानक इस खौफनाक कदम से पूरे इलाके और स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर है। मां विनीता महतो और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने