GA4-314340326 कांग्रेस के बीएलए-2 सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर करेंगे मतदाता शुद्धिकरण

कांग्रेस के बीएलए-2 सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर करेंगे मतदाता शुद्धिकरण

कांग्रेस की बैठक
angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटि की बैठक शनिवार को अनगड़ा पंचायत सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई। एसआईआर को लेकर रणनीति बनाया गया। निर्णय हुआ कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नही रहे। सही मतदाताओं का चयन, मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं आयोग्य मतदाताओं की पहचान का कार्य अभियान चलाकर पूरा किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव जी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाएगा। बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र बेदिया, जोन तिग्गा, प्रखंड महासचिव सकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, संजय नायक, बिहारी मुंडा, अनीता देवी, शफीक अंसारी, दूतीलाल बेदिया, खीरू उरांव आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने