GA4-314340326 भाजपा ने 19 मई को अनगड़ा प्रखंड कार्यालय घेराव को लेकर बनाया रणनीति

भाजपा ने 19 मई को अनगड़ा प्रखंड कार्यालय घेराव को लेकर बनाया रणनीति

angara(ranchi)  भाजपा गेतलसूद मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बरवाटोली रंगामाटी स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर में हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार की माता कुंती देवी के निधन पर शोक सभा आयोजित हुआ। साथ ही 19 मई को विभिन्न् मांगों को लेकर प्रस्तावित अनगड़ा प्रखंड कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया व संचालन मंडल महामंत्री सुरेश महतो व धन्यवाद ज्ञापन सिकंदर महतो ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी रांची जिला(पूर्वी) उपाध्यक्ष रोहित कुमार साहू, भाजपा जिला एसटी मोरचा अध्यक्ष बुधराम बेदिया, मानेश्वर मुंडा, गंधिया करमाली, दिलीप नायक, एतवा बेदिया, जगेश्वर महतो, विनोद सिंह मुंडा, दिलीप मिर्धा,  शंभू लोहरा, संजय भोगता, सोहन बेदिया, अजय कुमार करमाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने