GA4-314340326 छह माह से खराब चापानल का कराया मरम्मत

छह माह से खराब चापानल का कराया मरम्मत

खराब चापानल की मरम्मत करते मैकेनिक
angara(ranchi)  पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा रविवार को हेसातू पंचायत के दुबलाबेड़ा गांव में तीन खाराब चापानल का मरम्मत कराया गया। दुबलाबेड़ा निवासी सलीखराम मुंडा के घर के सामने, सुरेन्द्र मुंडा के घर के सामने व दुबलाबेड़ा सामुदायिक भवन के सामने स्थित खराब चापानल का मरम्मत किया गया। छह माह से उक्त् तीनों चापानल खराब था। चापानल खराब रहने व भीषण गरमी के कारण गांव में पेयजल संकट हो गया था। ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। विभाग के कनीय अभियंता प्रभात कुमार लगातार खराब चापानलों का मरम्मत करा रहे है। प्रभात कुमार ने बताया कि जहां भी खराब चापानल की सूचना मिलती है प्रयास होता है जल्द से जल्द मरम्मत करा दिया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी किशोर बेदिया, राजनाथ बेदिया, राजेश बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, जीतू मुंडा, रामलाल मुंडा आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने