angara(ranchi) हूंडरूफाल घूमने आये हजारीबाग के ओरेया के पर्यटक सुमीत कुमार का मोबाइल फाल में छूट गया। सुमीत को इसका पता ही नही चला। वह फाल के उपर आकर जैसे ही अपने वाहन में जाने के लिए बैठा पता चला मोबाइल गुम है। सुमीत अपने दोस्तों के साथ फिर से फाल के पास पहुंचा। यहां पर समाजसेवी सोनू बेदिया ने उसका मोबाइल सुरक्षित रखा था। कुछ आवश्यक जानकारी लेने के बाद सोनू ने सुमीत को मोबाइल सौंप दिया। सुमीत ने सोनू को इनाम देना चाहा लेकिन सोनू ने इंकार कर दिया। ज्ञात हो कि सोनू बेदिया इससे पूर्व भी कई पर्यटकों का गुम हो चुके मोबाइल को खोजकर वापस कर चुके है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.