 |
| भाजपा गेतलसूद मंडल कार्यालय का उदघाटन |
angara(ranchi) भाजपा के गेतलसूद मंडल कार्यालय का रविवार को गेतलसूद में उदघाटन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। जबकी कार्यालय का उदघाटन वरिष्ठ जनसंघी रामविलास पांडेय ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया व संचालन दिलीप मिर्धा ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यालय पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के साथ साथ आम जनता के मदद के लिए खोला गया है। किसी भी तरह की मदद कार्यालय के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन बैंकिंग कार्यो में सहयोग व सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में मदद की जाएगी। इसके लिए एक कार्यालय प्रभारी जयशंकर मुंडा की नियुक्ति की गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, एसटी मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो थे। इस अवसर पर संजय नायक, दिलीप मिर्धा, शिवधर रजवार, जयनंदन सिंह, सोहन बेदिया, नंदलाल राम, शांति देवी, गौरीशंकर मुंडा, बन्नू बेदिया, पंचम भोगता, एतवा बेदिया, बिगेश्वर महतो, गणेश लोहरा, नागेश्वर महतो, कमलाकांत मुंडा, शिबू बेदिया, ललकु बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.