![]() |
| शिव बारात में जयकारा लगाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। |
'बाबा का आशीर्वाद सब पर बना रहे'
पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस साल भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मैं सभी भक्तों का अभिनंदन करता हूं और कामना करता हूं कि महादेव का आशीर्वाद हर झारखंडी पर बना रहे।"
समिति ने किया भव्य स्वागत
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस महापर्व को आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.