angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शुक्रवार को जूनियर वर्ग के बच्चों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बलिदानी भारतीय वीर जवानों को याद किया। बच्चों ने शृंखला बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक नरेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि कारगिल दिवस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। 26 जुलाई 1999 को कारगिल-द्रास सेक्टर में भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना के करीब तीन हजार से अधिक सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। करीब 60 दिनों तक चले इस युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। मौके पर शिक्षिका गायत्री सुदर्शी, ललिता महतो के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
आरटीसी पब्लिक स्कूल में मना कारगिल विजय दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.