angara(ranchi) राजाडेरा उवि परिसर में शुक्रवार को विभिन्न प्रजाति के करीब 50 से अधिक पौधरोपण किया गया। शीशम गुलमोहर, महोगनी, सिमर, कोनार, कदम, कटहल आदि के पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि राजाडेरा मुखिया सीमा देवी ने बच्चों के साथ पौधारोपण कर पेड़ बचाने का संकल्प लिया। मौके पर महावीर महतो, रिजवान अंसारी, विद्यालय के प्रभारी आभा मैम, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, शिक्षिका तारा सुषमा लकड़ा, शीला सिंह, पद्मावती कुमारी, सालेन तिर्की, करुणा कुमारी, निभा कुमारी, रीता महतो, अंजू कुमारी, पल्लवी जोशी, तसिया नाग, श्वेता नायक, आशा देवी अध्यक्ष पारो देवी आदि उपस्थित थे।
राजाडेरा उवि परिसर में किया गया 50 पौधरोपण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.