GA4-314340326 खेल महोत्सव दूसरा दिन: 400 मीटर सब जूनियर अमन राज, गायत्री कुमारी व जूनियर में रितेश साहू ने जीता गोल्ड

खेल महोत्सव दूसरा दिन: 400 मीटर सब जूनियर अमन राज, गायत्री कुमारी व जूनियर में रितेश साहू ने जीता गोल्ड

गोल्ड मेडलिस्ट को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि
angara(ranchi) सिकिदिरी मैदान में खेली जा रही खेल महोत्सव में दूसरे दिन एथलेटिक्स् के विभिन्न इवेंट आयोजित की गई। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक अमन राज, बालिका वर्ग में गायत्री कुमारी, जूनियर बालक वर्ग में रितेश साहू ने गोल्ड जीता। मुख्य अतिथि भारत माला प्रोजेक्ट के संवेदक पीआरए इंडिया के जीडीएम विद्युत मंडल ने सफल खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदीरी के द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि कंपनी के एचआर आशुतोष कुमार सिंह, अकाउंट मैनेजर वीरेंद्र कुमार जायसवाल, स्टोर मैनेजर प्रशांत कुमार सिंह थे। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार दीपू, संजय सिंह गुड्डू, संजय गोस्वामी, विजय सिंह, संजय राणा, भोला करमाली, अमित, प्रकाश रजवार, पिंकी कुमारी, रीता कुमारी, संदीप कुमार वर्मा, गणेश तुरी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने