 |
| कृषि किट का वितरण करते कामेश्वर महतो |
angara(ranchi) सांसद फंड से बुधवार को मसनिया गांव के 125 किसानों के कृषि किट का वितरण किया गया। इस किट में सब्जी मिरचा, बैंगन, लौकी, टमाटर का बीज, व दो किग्रा हर्बल खाद था।
वितरण सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो ने की। मालूम हो कि मसनिया गांव को सांसद संजय सेठ ने गोद लिया है। मसनिया को एग्री स्मार्ट ग्राम बनाने की कवायद को लेकर कृषि किट का वितरण किया गया। कामेश्वर महतो ने बताया कि मसनिया गांव को कृषि के क्षेत्र में आदर्श बनाने की पहल की जा रही है। सांसद संजय सेठ समय समय पर इसकी मानिटरिंग करते है। इसी कवायद को लेकर कृषि किट का वितरण किया गया।
इस मौके पर कृषक मित्र विश्वनाथ महतो, निरंजन महतो, संतोष बैठा, बाबुराम महतो, रीना देवी, बबिता देवी, मंजन देवी, देवयंती देवी, छेदी महतो, रामू मुण्डा, समेनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.