GA4-314340326 उपभोक्ता बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उठाए लाभ

उपभोक्ता बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उठाए लाभ

angara(ranchi)  बीसा पंचायत के छोटकीगोड़ाग में मंगलवार को बैंक ऑफ इडिया गेतलसूद शाखा ने जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बैंक द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विकास लोन व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपभोक्ताओं से लोन चुकाओ लोन पाओ की तर्ज पर काम करने का आहवान किया गया। बैंक आफ इंडिया ने छोटकीगोड़ांग गांव को गोद लिया है। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि एक मनुष्य की जीवन को बेहतर करने के लिए बैंक के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ उठाये व समय पर लोन चुकता करें। मौके पर बीसा मुखिया मंजोती देवी, उपमुखिया संजय भोगता, रोहित बेदिया, कमल बेदिया, महेश बेदिया, मनीराम भोगता, तीरूलाल बेदिया, श्रवण बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم