angara(ranchi) एआईसीटीई के निर्देश पर मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सीआईटी में अमृत कलश यात्रा व पौधरोपण किया गया। कालेज संस्थान की अमृत मिटटी का संग्रह कर उसे विश्वविद्यालय भेजा जाएगा। मौके पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पंच प्रण शपथ लेकर देश के विकास में सहभागी बनने, एक जिम्मेवार नागरिक के रूप में देश सेवा करने की शपथ ली। इसके बाद दर्जनों फलदार पौधा रोपा गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस व उन्नत भारत अभियान सेल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मौके पर कैंब्रिज ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं जनमानस में देश प्रेम की भावना को प्रगाढ करता है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो अरशद उस्मानी, डॉ नैयर मुमताज़, प्रो. स्वेता सोनाली द्याल, प्रो तापस कुमार आदि शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद थे।
सीआईटी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण की ली शपथ, हुआ पौधरोपण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.