GA4-314340326 तुरूप में खस्सी चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हुई धुनाई

तुरूप में खस्सी चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हुई धुनाई

आरोपित चोर को पकड़कर थाना लाती पुलिस

angara (ranchi) पिछले छह माह से लगातार हो रही थी खस्सी की चोरी अनगड़ा। अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरुप रिंग रोड के समीप से एक सुमो वाहन में दो खस्सी की चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम में तुरूप के पास दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में उसे अनगड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया युवक मो. फहीम, कर्बला चौका, थाना लोअर बाजार रांची का रहनेवाला है। फहीम अपने तीन अन्य साथियों के साथ खस्सी चोरी करने तुरूप रिंग रोड के पास सुमो वाहन से आया था। जैसे ही दो खस्सी को उसने वाहन में डाला बगल में खड़ा चरवाहों ने आवाज लगा दी। इससे तीन आरोपित तो खस्सी के साथ वाहन में सवार होकर विकास होते हुए फरार हो गये। लेकिन फहीम को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फहीम की जमकर पिटाई करने के बाद उसे अनगड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। अनगड़ा थाना की पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नही कराया है। ज्ञात हो कि तुरूप गांव में पिछले छह माह के दौरान खस्सी चोरी की कई घटना हुई है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم