angara(ranchi) रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द शैक्षणिक एवं शोध संस्थान, मोराबादी, रांची के ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन के 25 विद्यार्थियों के एक समूह ने सिरका पंचायत के गांधीग्राम व मसनिया गांव में तीन दिवसीय 12-14 अक्टूबर को आवासीय अध्ययन किया। ग्रामीण परिवेश का अध्ययन किया गया। टीम का नेतृत्व डा. सुरेश कुमार महतो व डा. कोस्तब मजूमदार कर रहे थे। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (पीआरए) के माध्यम से ग्रामीण जीवन के विभिन्न घटकों का अध्ययन एवं अभ्यास किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को योग के महत्व, स्वास्थ, स्वच्छता, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर रेणु देवी, रामचन्द्र महतो, ग्राम प्रधान शिवा मुण्डा, अंकित तिर्की, सहेली नस्कर, संजय कुमार, अश्विनी कुमारी, दिप्तजीत पोल, गौतम कुमार, कन्हाई मुण्डा, नंदिता डे, नवीन रोय, नुपुर दत्ता, पंकज कुमार महतो, पूनम कुमारी, राजेश बेदिया, शक्तिधर महतो, सेनल कुमार साहु, सूरज कुमार, सूरज मुण्डा, सुरजीत नाग, उपासना भट्टाचार्या, विक्की कुमार, विकास कुमार महतो आदि मौजूद थे।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के विद्यार्थियों ने किया तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.