 |
| मृतक सोनू करमाली |
angara(ranchi) मछली मारने के दौरान मिरगी का दौरा पड़ने से हरातू के बक्सीडीह निवासी सोनू करमाली (22) पिता लूटन करमाली का मौत हो गया। शव बक्सीडीह के एक तालाब से शनिवार की सुबह सिकिदिरी थाना की पुलिस ने बरामद की। घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना के एसआई अरूण सिंह व हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया मौके पर पहुंचे व शव का पंचनामा किया। स्वजनों के आग्रह पर बगैर पोस्टमार्टम के शव को उसके स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोनू शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे मछली मारने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार की सुबह मृतक के पिता सोनू की खोजबीन करते तालाब पहुंचे। अंदर जाकर खोजने पर तालाब के अंदर उसका शव मिला।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.